पुलिस के दबाव में दूर बागी नेता, मौका मिला तो ममता के साथ लौटेंगे: कुणाल घोष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पार्टी के कई बागी जनप्रतिनिधि अब भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संपर्क में हैं और वापसी के इच्छुक हैं।
कुणाल घोष के अनुसार, यदि राज्य पुलिस का दबाव हट जाए तो टीएमसी के करीब 6 बागी सांसद और कम से कम 30 बागी विधायक तुरंत ममता बनर्जी के साथ लौट सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ नेताओं ने स्वयं ममता बनर्जी से संपर्क किया है, जबकि कुछ को पार्टी सुप्रीमो ने खुद फोन कर बातचीत की है।
घोष ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस के दबाव के कारण ये जनप्रतिनिधि खुलकर टीएमसी में वापसी नहीं कर पा रहे हैं, जबकि वे लगातार पार्टी नेतृत्व के संपर्क में बने हुए हैं।
हालांकि, इस दावे पर अब तक विधानसभा में विपक्ष के नेता या संबंधित विधायकों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक हलकों में इस बयान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे आने वाले समय में बंगाल की राजनीति पर असर डालने वाला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights