रील बनाने का जुनून या आस्था से खिलवाड़? बाइक स्टंट वीडियो पर बवाल


अम्बेडकरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग अब किसी भी हद तक जाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला अम्बेडकरनगर से सामने आया है, जहां एक युवक भगवान शिव की वेशभूषा में बाइक पर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो DK UP Rider नाम की आईडी से साझा किया गया है। वीडियो में युवक धार्मिक वेशभूषा में सड़कों पर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें धार्मिक आस्था का अपमान करती हैं और समाज में गलत संदेश देती हैं।
बताया जा रहा है कि संबंधित राइडर पहले भी कई स्टंट वीडियो को लेकर चर्चा में रह चुका है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वायरल होने की चाह में लोग धार्मिक भावनाओं को भी नजरअंदाज कर रहे हैं?
फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन लोगों में आक्रोश साफ देखा जा रहा है। वहीं, जागरूक नागरिकों ने अपील की है कि स्टंट जैसी गतिविधियां केवल सुरक्षित और अधिकृत स्थानों पर ही की जाएं, ताकि किसी की जान और आस्था दोनों को नुकसान न पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights