दर्दनाक हादसा… प्रतापगढ़ में जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत


प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में गुरुवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में एक ही परिवार के 7 सदस्य दब गए।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के AC कमरे में सो रहे थे। अचानक मकान गिरने से कमरा ही उनके लिए कब्रगाह बन गया। मलबे में दबे लोगों में से 6 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
मृतकों में माता-पिता, बेटा-बहू और दो मासूम बच्चे शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।
प्रशासन द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं मलबा हटाने का कार्य जारी है। प्रारंभिक जांच में मकान के जर्जर होने और लगातार हो रही बारिश को हादसे का कारण माना जा रहा है।
यह हृदय विदारक घटना एक बार फिर पुराने और जर्जर भवनों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights