उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025: DV/PST प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू


लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से प्रदेश के सभी जनपदों में प्रारंभ की जा रही है।
बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, DV/PST के लिए प्रवेश पत्र एवं आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी upcons2025.com/upcon2025dvpst लिंक का भी उपयोग कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।
अधिक जानकारी एवं विस्तृत विज्ञप्ति के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें।
— परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights