फतेहाबाद (हरियाणा) से दिल दहला देने वाली घटना


हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुदेश नाम की महिला ने पहले अपनी बेटी ज्योति और बेटे विनीत को शिंकजी में जहरीला स्प्रे मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को घर में बने पानी के कुंड में धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद सुदेश ने खुद भी वही जहरीला स्प्रे पी लिया और पानी के कुंड में कूदकर अपनी जान दे दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर महिला ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया।
इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights