शराब ठेके पर दबंगई का वीडियो वायरल, ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप


गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के बहरामपुर इलाके में शराब ठेके पर ग्राहकों के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि शराब ठेके से जुड़े कुछ दबंग लोगों ने ग्राहकों के साथ मारपीट की।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights