फार्मासिस्ट भर्ती में सीटें बढ़ाने की मांग, अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात
लखनऊ। UPSSSC फार्मासिस्ट एलोपैथिक भर्ती में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बुधवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास पहुंचकर मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अपनी समस्याएं और मांगें डिप्टी सीएम के सामने रखीं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्तमान में फार्मासिस्ट एलोपैथिक के 564 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीं, फरवरी 2025 तक RTI के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार 804 फार्मासिस्ट पद रिक्त बताए गए थे।
अभ्यर्थियों ने रिक्त पदों का हवाला देते हुए मांग की कि भर्ती में सीटों की संख्या बढ़ाकर उपलब्ध खाली पदों के अनुरूप की जाए, ताकि अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिल सके।
अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम से मामले में हस्तक्षेप कर भर्ती की सीटें बढ़ाने की मांग की है। अब इस मांग पर सरकार और संबंधित विभाग की ओर से क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर अभ्यर्थियों की नजर है।