लखनऊ में पति-पत्नी के विवाद का खौफनाक अंत, बैंककर्मी पत्नी की गोली मारकर हत्या


लखनऊ। गोमतीनगर में गुरुवार को पति-पत्नी के विवाद का खौफनाक अंत हो गया। ICICI बैंक की गोमतीनगर ब्रांच के बाहर रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा को उनके पति ने कथित तौर पर गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी पति ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि दिव्या मिश्रा पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए घटना की जानकारी साझा की है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों, पारिवारिक विवाद और अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights