यूपी में देर रात 9 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SP बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
2014 बैच के आईपीएस विनीत जायसवाल को एसपी गोण्डा से हटाकर एसपी सुल्तानपुर बनाया गया है। वहीं चारू निगम को एसपी सुल्तानपुर से एसपी यूपी-112, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2015 बैच के आईपीएस अविनाश पाण्डेय को एसएसपी मेरठ के पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को एसएसपी झांसी से एसएसपी मेरठ बनाया गया है।
इसी क्रम में अभिषेक को एसपी बिजनौर से एसपी गोण्डा, जबकि 2017 बैच के विकास कुमार को एसपी बलरामपुर से एसएसपी झांसी की जिम्मेदारी दी गई है।
2018 बैच के कृष्ण कुमार को एसपी सम्भल से एसपी बिजनौर बनाया गया है। विकास चन्द्र त्रिपाठी को एसपी/अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से एसपी सम्भल और मार्तण्ड प्रकाश सिंह को एसपी/अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई से एसपी बलरामपुर नियुक्त किया गया है।
तबादलों के बाद गोण्डा, सुल्तानपुर, मेरठ, झांसी, बिजनौर, बलरामपुर और सम्भल समेत कई जिलों की पुलिस कमान में बदलाव हुआ है। नई तैनाती के साथ अधिकारियों के सामने कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण की अहम चुनौती होगी। />”