होमवर्क न करने पर डांट और थप्पड़, कक्षा में 6 वर्षीय मासूम की मौत


विशाखापट्टनम। होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक की कथित डांट और थप्पड़ के बाद कक्षा में 6 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि घटना से जुड़े CCTV फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षकों के व्यवहार और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
अभिभावकों से अपील: बच्चों से स्कूल में होने वाली गतिविधियों और किसी भी परेशानी के बारे में समय-समय पर जानकारी लेते रहें। अगर बच्चा किसी शिक्षक या स्कूल व्यवस्था को लेकर असहज महसूस करता है, तो उसकी बात को गंभीरता से सुनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights