मुंबई में 22 फुट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, दो लोगों की मौत; पांच घायल


मुंबई। मुंबई में बीती रात गणेश प्रतिमा ले जाते समय बड़ा हादसा हो गया। करीब 22 फुट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि प्रतिमा को पंडाल में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक प्रतिमा गिर गई और उसके नीचे लोग दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें हादसे से कुछ देर पहले प्रतिमा को पंडाल की ओर ले जाते हुए देखा जा सकता है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights