वाराणसी में संविदा कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संदीप कुमार सिंह बने जिलाध्यक्ष, पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई

वाराणसी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) जिला वाराणसी के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव में संविदा कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया। सर्वसम्मति से संदीप कुमार सिंह को संघ का नया जिलाध्यक्ष चुना गया।
निर्वाचन अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की सूची जारी किए जाने के बाद कर्मचारियों ने सभी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह और महामंत्री डॉ. सौरभ कुमार सिंह समेत सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी
अध्यक्ष: संदीप कुमार सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: मनीष मिश्रा
उपाध्यक्ष: विनोद कुमार सिंह
उपाध्यक्ष: धर्मेन्द्र कुमार यादव
संगठन मंत्री: आमिर खान
महामंत्री: डॉ. सौरभ कुमार सिंह
कोषाध्यक्ष: नितेश कुमार चौबे
सह कोषाध्यक्ष: प्रकाश श्रीवास्तव
सचिव: कमल कान्त तिवारी
सचिव: अली खान
संयुक्त सचिव: विनय मिश्रा
संयुक्त सचिव: डॉ. गीता यादव
विधिक सलाहकार: रमेश यादव
सहायक महामंत्री: रजनी कुमार दुबे
मीडिया/सोशल मीडिया प्रभारी: दिनेश सेन
प्रचार-प्रसार मंत्री: अभिषेक कुमार सिंह
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संघ संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। कर्मचारियों ने नई कार्यकारिणी से संगठन को मजबूत करने और लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की उम्मीद जताई।