कोर्ट परिसर के बाहर दंपति में मारपीट, दोनों परिवारों के सदस्य भी भिड़े
अलीगढ़। खैर इलाके की सिविल कोर्ट परिसर के बाहर दंपति के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य भी मारपीट में शामिल हो गए।
घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
घटना के बाद कोर्ट परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में पुलिस द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मारपीट के पीछे की वजह और दोनों पक्षों की ओर से की गई शिकायत के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।