बारावफात पर जौनपुर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, दोपहर 2 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा प्रतिबंध


जौनपुर। बारावफात पर्व को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, जाममुक्त और दुर्घटनारहित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। बुधवार 26 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से 27 अगस्त की सुबह 6 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।
यातायात पुलिस के अनुसार गैस, डीजल, पेट्रोल और मेडिकल से संबंधित आवश्यक वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। इनके अलावा अन्य सभी भारी वाहनों का निर्धारित अवधि में शहर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
भारी वाहनों की नो-एंट्री के लिए बड़ी मस्जिद तिराहा, नक्खास तिराहा, ओलंदगंज-सद्भावना पुल, अशोक टॉकीज तिराहा, सुतहट्टी तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, अटाला तिराहा, शाहगंज पड़ाव, शकरमंडी तिराहा, नईगंज तिराहा और कटघरा-बदलापुर पड़ाव सहित विभिन्न स्थानों पर यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि बारावफात पर्व के दौरान निर्धारित मार्गों और यातायात नियमों का पालन करें। प्रतिबंधित अवधि में भारी वाहनों को शहर क्षेत्र में प्रवेश न कराएं, ताकि पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights