ईद-ए-मिलादुन्नबी पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का यह पावन पर्व समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने की नई प्रेरणा देगा।
उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की।