वायरल फोन वार्ता पर उठे सवाल, जांच के बाद साफ होगी सच्चाई

जौनपुर। रामपुर थाना प्रभारी और एक व्यक्ति के बीच कथित फोन वार्ता का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाओं के साथ कई सवाल भी उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल बातचीत में एक व्यक्ति किसी घटना से जुड़ी जानकारी थाना प्रभारी से लेता सुनाई दे रहा है। वहीं, मामले में दोनों पक्षों की अलग-अलग फोन रिकॉर्डिंग सामने आने की भी चर्चा है।
हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में ऑडियो की वास्तविकता, बातचीत की पूरी परिस्थितियों और विवाद की वजह का खुलासा निष्पक्ष जांच के बाद ही हो सकेगा।