सरकारी आश्वासनों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश


सम्भल। कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की उपसमिति 2025-26 की बैठक सभापति एवं विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित आश्वासनों और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में आवास, कारागार, खाद्य एवं रसद, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर विकास, पेयजल, शिक्षा, राजस्व, खनन एवं पंचायती राज समेत विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों पर अधिकारियों से जानकारी ली गई। समिति ने अधिकारियों को लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समिति ने जनहित से जुड़े कार्यों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा विधानसभा में दिए गए आश्वासनों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया। अधिकारियों से लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में समिति के सदस्य एवं विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, राजेन्द्र सिंह, मोहम्मद फहीम इरफान एवं इकबाल महमूद के अलावा जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल, पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights