हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से मांगे लाखों रुपये, होटल में ढाई लाख लेते महिला गिरफ्तार झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप, पुलिस ने बिछाया जाल और रंगे हाथों दबोचा


जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक रियल एस्टेट कारोबारी को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये मांगने का मामला सामने आया है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गोपालबाग स्थित होटल से ढाई लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, कारोबारी और महिला की मुलाकात सोशल मीडिया तथा एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातें होने लगीं। आरोप है कि बाद में महिला ने कारोबारी पर दबाव बनाना शुरू किया और रकम नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए पैसे की मांग की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कारोबारी के जरिए महिला से संपर्क कराया और रकम देने के बहाने उसे गोपालबाग स्थित होटल कदम ट्री बुलाया। पुलिस टीम पहले से सिविल ड्रेस में वहां तैनात थी। महिला जैसे ही पहली किस्त के रूप में ढाई लाख रुपये लेकर होटल से बाहर निकलने लगी, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से ढाई लाख रुपये बरामद किए गए।
पुलिस ने महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह शामिल है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights