30 हजार रुपये रिश्वत लेते एसडीएम का पेशकार रंगे हाथ गिरफ्तार तहसील अलीगंज में अलीगढ़ एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, आदेश कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप

एटा। तहसील अलीगंज में अलीगढ़ की एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए एसडीएम के पेशकार अनूप सिंह को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि शिकायतकर्ता ने आदेश कराने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और मंगलवार को पेशकार अनूप सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया।
एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।