एक महीने से लापता 14 वर्षीय अंश मौर्य का अब तक नहीं मिला सुराग

जौनपुर के कुरचनपुर से 30 अगस्त को हुआ था लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश में मदद की गुहार

जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के कुरचनपुर निवासी 14 वर्षीय अंश मौर्य करीब एक महीने से लापता है। अंश स्वर्गीय खजांची मौर्य का पुत्र है। परिजनों के मुताबिक वह 30 अगस्त को अचानक घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बावजूद अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

परिजनों के अनुसार अंश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके चलते परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। परिजनों और रिश्तेदारों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

अंश के लापता होने की सूचना भंडारी चौकी प्रभारी को दे दी गई है। परिजनों ने पुलिस के साथ-साथ आम लोगों से भी अंश की तलाश में सहयोग करने की अपील की है। बेटे के लापता होने के बाद उसकी विधवा मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अंश मौर्य के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 6307302010 पर सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights