ईख के खेत में 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पास मिली डेढ़ साल की बच्ची नूरपुर के आलमपुर एडवा गांव का मामला, महिला की पहचान में जुटी पुलिस


बिजनौर। थाना नूरपुर क्षेत्र के ग्राम आलमपुर एडवा में बुधवार सुबह ईख के खेत से करीब 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव के पास करीब डेढ़ वर्ष की एक बच्ची भी मिली है, जिसे लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, महिला ने पीले रंग का शूट-सलवार पहन रखा था। उसके दाहिने हाथ पर ‘ॐ’ का चिन्ह गुदा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस ने आसपास के लोगों और आमजन से महिला की पहचान में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो थाना नूरपुर के मोबाइल नंबर 8218848502 और 9454403141 पर सूचना दी जा सकती है।

फिलहाल महिला की मौत के कारणों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights