नुक्कड़ नाटक के जरिए सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक सेवा संकल्प अभियान के तहत जाफराबाद और केराकत विधानसभा क्षेत्रों में हुआ आयोजन


जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए गुरुवार को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से जाफराबाद और केराकत विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, मिलने वाले लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं से लोगों को मिल रहे लाभ और उपलब्धियों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने आसपास के अन्य पात्र लोगों को भी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना और जनभागीदारी के माध्यम से जागरूकता बढ़ाना है। इसके लिए जिले में लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights