तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा बस्ती के नामचीन जयपुरिया स्कूल में पेंटिंग के दौरान बिगड़ा संतुलन, मौके पर गई जान


बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। शहर के नामचीन जयपुरिया स्कूल की तीसरी मंजिल पर पेंटिंग का काम कर रहे मजदूर वेद प्रकाश अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वेद प्रकाश पिछले करीब 15 दिनों से स्कूल में पेंटिंग का काम कर रहे थे। रोज की तरह वह तीसरी मंजिल पर पेंटिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे जा गिरे। हादसे की पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights