जौनपुर में रीजनल बैंक मैनेजर ने कार में खुद को गोली मारी, मौत बक्शा थाना क्षेत्र में हाईवे के पास मिला शव, कार से सुसाइड नोट बरामद

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक रीजनल बैंक मैनेजर ने कथित तौर पर अपनी कार में खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, दुर्गेश श्रीवास्तव (35) पुत्र अवधेश श्रीवास्तव, निवासी किरन इनक्लेव, कुर्सी रोड, टेढ़ी पुलिया, थाना गुडंबा, जनपद लखनऊ, वर्तमान में जौनपुर के वन विहार क्षेत्र में रहते थे। वह अपनी टाटा सिएरा कार UP32 SA 4239 से बदलापुर से जौनपुर की ओर जा रहे थे।

बताया गया कि सुबह करीब 8:30 बजे बक्शा थाना क्षेत्र में हाईवे के पास उन्होंने अपनी कार में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights