डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त अधिकारी से 2.36 करोड़ की ठगी, तीन गिरफ्तार साइबर थाना सोनभद्र की बड़ी कार्रवाई, दो महिलाओं समेत मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 75 लाख रुपये फ्रीज, कार और मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद


सोनभद्र। सेवानिवृत्त अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों का भय दिखाते हुए करीब 2.36 करोड़ रुपये की साइबर ठगी किए जाने के मामले का साइबर थाना सोनभद्र पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्त अरुण कुमार निवासी प्रयागराज तथा दो महिलाएं प्रियंका और तेजल शामिल हैं। मुख्य आरोपी अरुण कुमार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने ठगी की रकम में से करीब 75 लाख रुपये फ्रीज कराने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से एक कार, 2.10 लाख रुपये नकद और पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक हाईकोर्ट अधिवक्ता का फर्जी आईडी कार्ड भी पुलिस को मिला है।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने सेवानिवृत्त अधिकारी को शासन के अधिकारियों का भय दिखाकर साइबर अपराध के जाल में फंसाया। इसके बाद उन्हें डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाते हुए अलग-अलग माध्यमों से धनराशि ट्रांसफर कराई गई।

मामले के खुलासे में साइबर थाना सोनभद्र, स्वाट टीम और ओबरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई बताई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ठगी की रकम के लेन-देन और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights