मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मेरठ कार्यक्रम रद्द, डेढ़ करोड़ से अधिक खर्च की तैयारी का दावा बीएलओ और युवाओं के साथ प्रस्तावित था संवाद कार्यक्रम, मेरठ के साथ वाराणसी में भी कार्यक्रम की थी तैयारी


मेरठ/दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का शुक्रवार को मेरठ में बीएलओ और युवाओं के साथ प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम रद्द हो गया। यह कार्यक्रम काफी बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने की तैयारी थी। वाराणसी में भी इसी तरह के एक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बताई गई थी।

प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, मेरठ में आयोजन पर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने की तैयारी थी। सीसीएस विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम और मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में टेंटेज, ब्रांडिंग, ऑडियो-विजुअल, फर्नीचर, लाइटिंग, जनरेटर समेत अन्य व्यवस्थाओं पर करीब 114.75 लाख रुपये खर्च किए जाने थे।

वहीं, दोनों स्थानों पर कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के भोजन की व्यवस्था पर करीब 39.04 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान था।

कार्यक्रम रद्द होने के बाद आयोजन पर प्रस्तावित खर्च को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, कार्यक्रम रद्द किए जाने की आधिकारिक वजह और प्रस्तावित खर्च से संबंधित दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights