कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 14 अक्टूबर को आएंगे वाराणसी संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन का भी कार्यक्रम

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 अक्टूबर को वाराणसी के दौरे पर आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम चार बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री बाबा श्री काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके पश्चात वह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन वाराणसी से रवाना होने का कार्यक्रम है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग तैयारियों में जुटा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि, कार्यक्रम के समय और अन्य गतिविधियों में बदलाव की स्थिति में आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार ही अंतिम जानकारी मान्य होगी।