रमेश चन्द श्रीवास्तव बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 के जौनपुर जिलाध्यक्ष पूर्व प्रशासनिक अधिकारी को मिली संगठन की जिम्मेदारी, कायस्थ समाज के हित में कार्य करने का लिया संकल्प

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव (IRS) की संस्तुति पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव VSM (सेवानिवृत्त) ने सुंदर नगर कॉलोनी, जौनपुर निवासी एवं कलेक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रमेश चन्द श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 का जौनपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और समाजहित के कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।
जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर रमेश चन्द श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कायस्थ समाज के हितों को ध्यान में रखकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति, जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 के सभी सदस्य शामिल होंगे।
मनोनयन पर जताई खुशी, दी बधाई
रमेश चन्द श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न कायस्थ संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति, जौनपुर के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त सभा जौनपुर के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव, कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, कायस्थ संघ अंतरराष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू तथा कायस्थ महासभा 0064 जौनपुर के जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा प्रमुख रहे।
इसके अतिरिक्त संगत पंगत जौनपुर के सह-संयोजक अनिल श्रीवास्तव, कलम दवात संघ जौनपुर के संयोजक संतोष श्रीवास्तव सहित राकेश श्रीवास्तव, दिनेश चन्द श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. संजय श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, शिव शंकर श्रीवास्तव, बबलू श्रीवास्तव, अमित कुमार श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, गणतंत्र श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सतीश निगम, विजय निगम, संदीप अस्थाना, दिलीप श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव बबलू, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश श्रीवास्तव तथा प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट समेत अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।