हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार और क्रू सदस्य पिंकी माली समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र के बारामती में सुबह लगभग 8:50 बजे निजी चार्टर्ड विमान ‘Learjet 45’ लैंडिंग की कोशिश के दौरान हादसे का शिकार हो गया।
यह विमान डिप्टी सीएम अजित पवार को ले जा रहा था।
हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार और क्रू सदस्य पिंकी माली समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
पिंकी माली जौनपुर के पसेवां की रहने वाली थी। वह इस निजी विमान में क्रू सदस्य/अटेंडेंट के रूप में तैनात थीं। हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी विदीप जाधव और विमान के दो पायलट— कैप्टन सुमित कपूर व कैप्टन शांभवी पाठक भी मारे गए। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, घना कोहरा, कम दृश्यता और तकनीकी खराबी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। घटना के बाद एयरपोर्ट और प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुट गए हैं।
पिंकी माली जौनपुर के पसेवां की रहने वाली थी। वह इस निजी विमान में क्रू सदस्य/अटेंडेंट के रूप में तैनात थीं।