मुंबई पुलिस ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षा का दिलाया भरोसा


मुंबई। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर मुंबई पुलिस ने नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में पुलिस ने भावनात्मक संदेश साझा करते हुए कहा—
“लाल, गुलाबी, नीला, जांभळा — ये रंग हैं धुलिवंदन के,
हमारी वर्दी का रंग हमेशा देता है सुरक्षा का वचन।”
पोस्ट में #ColoursOfJoy, #HuesOfIndia और #Holi2026 जैसे हैशटैग के माध्यम से रंगों की खुशियों को साझा किया गया। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि त्योहार की उमंग के बीच कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुंबई पुलिस ने अपील की है कि सभी नागरिक शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाएं तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि से दूर रहें। पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहार के दौरान शहर भर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी रखी जाएगी, ताकि हर नागरिक सुरक्षित वातावरण में पर्व का आनंद ले सके।
रंगों की मस्ती के बीच सुरक्षा का यह संकल्प एक बार फिर दर्शाता है कि वर्दी का असली रंग कर्तव्य और समर्पण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights