मोबाइल खो गया? घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम


वाराणसी/जौनपुर। मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। विशेषज्ञों और साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों को सलाह दी है कि ऐसी स्थिति में तुरंत आवश्यक कदम उठाकर अपने डेटा और बैंकिंग जानकारी को सुरक्षित करें।
यदि आपका मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाए तो सबसे पहले संचार साथी पोर्टल (Sanchaar Saathi Portal) पर जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं। इससे मोबाइल को ब्लॉक कराया जा सकता है और उसका दुरुपयोग होने से रोका जा सकता है।
इसके अलावा यदि मोबाइल के जरिए किसी प्रकार का साइबर फ्रॉड हो जाता है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने पर धोखाधड़ी की रकम को रोका या वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है।
साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने की स्थिति में देरी न करें और तुरंत संबंधित पोर्टल व हेल्पलाइन का उपयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights