UPSC में कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने मारी बाज़ी, हासिल की पहली रैंक


राजस्थान के कोटा के रहने वाले Anuj Agnihotri ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहली रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। अनुज ने All India Institute of Medical Sciences Jodhpur से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी और वर्ष 2023 में डॉक्टर बने थे।
डॉक्टर बनने के बाद भी उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना था। इसी लक्ष्य के साथ उन्होंने Union Public Service Commission की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर ली।
अनुज ने सेवा चयन के दौरान Haryana कैडर को चुना है। बताया जाता है कि अनुज बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होनहार और मेहनती छात्र रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे Kota शहर में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights