जौनपुर ब्रेकिंग कोटेदारों पर मनमानी का आरोप, डीएम और एसडीएम के निर्देशों की उड़ रहीं धज्जियां


जौनपुर। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन वितरण) में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई स्थानों पर कोटेदार जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और केराकत के एसडीएम शैलेंद्र कुमार द्वारा जारी निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार कुछ कोटेदार सरकारी नियमों के बजाय अपनी मनमानी नियमावली बनाकर राशन का वितरण कर रहे हैं। इससे राशन कार्ड धारकों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।
लाभार्थियों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित मात्रा से करीब 2 किलो कम राशन दिया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कोटेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा हक मिल सके।
फिलहाल राशन कार्ड धारक प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर प्रशासन इस मामले का कब संज्ञान लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights