थाने में रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, दरोगा निलंबित
फर्रुखाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाने में तैनात दरोगा सुधा पाल का रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोप है कि दरोगा द्वारा 7,000 रुपये की रिश्वत सीधे न लेकर अपने ड्राइवर के माध्यम से ली गई।
बताया जा रहा है कि पैसा देने वाला व्यक्ति मुस्कुराते हुए रकम सौंपता है और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनवाता है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद उच्च अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए दरोगा सुधा पाल को निलंबित कर दिया गया है।
👉 प्रशासन का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।