बीजेपी के दो गुटों में फायरिंग का वीडियो वायरल, इलाके में दहशत
Aligarh के सराय हकीम इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीजेपी के दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि करीब 23 सेकंड के वीडियो में 12 से 15 राउंड गोलियां चलती साफ दिखाई दे रही हैं। फायरिंग के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
📍 यह घटना Sarai Hakim की है, जो Banna Devi Police Station Area के अंतर्गत आता है।
👉 जानकारी के अनुसार, एक हफ्ते पहले भी दोनों गुटों के बीच खूनी टकराव हुआ था, जिसके बाद से तनाव बना हुआ था।
👮♂️ पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
👉 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।