रेलवे अपडेट | ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत


पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ग्रीष्मकाल में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
👉 यह द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को चलेगी।
👉 वहीं वापसी में बनारस से यह ट्रेन 03 अप्रैल से 02 मई 2026 तक शुक्रवार एवं शनिवार को संचालित होगी।
🕒 प्रमुख समय और रूट
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान: 12:15 बजे
बनारस आगमन: अगले दिन 23:30 बजे
वापसी में बनारस से प्रस्थान: 05:30 बजे
लोकमान्य तिलक टर्मिनस आगमन: अगले दिन 16:40 बजे
यह ट्रेन रास्ते में थाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, बीना, झांसी, कानपुर (गोविंदपुरी), फतेहपुर और प्रयागराज (सूबेदारगंज) जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
🚉 कोच संरचना
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें—
09 शयनयान (Sleeper)
06 एसी तृतीय श्रेणी (3AC)
01 एसी द्वितीय श्रेणी (2AC)
04 सामान्य द्वितीय श्रेणी
02 एसएलआरडी कोच शामिल हैं
👉 रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह ट्रेन गर्मियों में यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने में मदद करेगी और लंबी वेटिंग की समस्या को कम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights