आदित्यनाथ कैबिनेट का बड़ा फैसला, 30 मार्च से गेहूं खरीद शुरू


लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 35 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
खाद्य एवं रसद विभाग से जुड़े बड़े फैसले के तहत राज्य सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की है।
◆ इस वर्ष गेहूं का MSP 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है
◆ पिछले साल की तुलना में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी
◆ गेहूं खरीद 30 मार्च 2026 से 15 जून 2026 तक की जाएगी
सरकार ने खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए पूरे प्रदेश के 75 जिलों में लगभग 6500 क्रय केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है।
इसके साथ ही किसानों से गेहूं खरीद के लिए कई प्रमुख एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें भारतीय खाद्य निगम, उत्तर प्रदेश मंडी परिषद, प्रांतीय सहकारी संघ, प्रादेशिक सहकारी संघ, उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम, राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ शामिल हैं।
सरकार का दावा है कि इस फैसले से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और खरीद प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights