……..शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें……

.
===============================
1. ईरान से आ रहे जहाजों को लेकर फैल रही अफवाहों पर सरकार ने सफाई दी है। कहा गया है कि सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और जहाजों के रूट बदलने की खबरें बेबुनियाद हैं।
2. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत मजबूती से उभरा है और हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया है।
3. राहुल गांधी ने केरल चुनाव में एलडीएफ पर निशाना साधते हुए कहा कि “लेफ्ट में अब कुछ भी लेफ्ट नहीं बचा”, साथ ही भाजपा-आरएसएस से सांठगांठ का आरोप लगाया।
4. पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ धक्का-मुक्की की घटना सामने आई, जबकि केरल में सांसद शशि थरूर के काफिले को रोककर हंगामा किया गया।
5. मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच कांग्रेस के चार वरिष्ठ नेताओं ने सरकार का समर्थन किया है, जिससे राहुल गांधी से अलग राय देखने को मिली।
6. भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए हैं कि मतदान से 24 घंटे पहले और मतदान के दिन बिना अनुमति कोई भी राजनीतिक विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया जा सकेगा।
7. शशि थरूर ने हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उनका प्रचार अभियान नहीं रुकेगा और वे जनता तक अपना संदेश पहुंचाते रहेंगे।
8. असम चुनाव में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए UCC को लेकर बड़ा बयान दिया।
9. नासिक के डिंडोरी में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 बच्चे शामिल हैं।
10. कपास की बढ़ती कीमतों से कपड़ा उद्योग प्रभावित है। उद्योग जगत ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए सरकार से आयात शुल्क हटाने की मांग की है।
11. केदारनाथ में भारी बर्फबारी जारी है। अटल टनल बंद कर दी गई है, जबकि कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी है।
12. ईरान ने दावा किया है कि उसने 24 घंटे में अमेरिकी जेट और हेलिकॉप्टर को निशाना बनाया, वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया है।
13. ईरान द्वारा F-15 Fighter Jet और A-10 Thunderbolt II मार गिराने का दावा किया गया है, जिससे वैश्विक स्तर पर हलचल बढ़ गई है।
14. 23 साल बाद अमेरिकी फाइटर जेट गिराए जाने का दावा किया जा रहा है। डोनाल्ड ट्रम्प के ईरानी आसमान पर नियंत्रण के दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं।
15. जंग का असर पाकिस्तान पर भी दिख रहा है—मंत्रियों की सैलरी रोकने और पेट्रोल कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव की खबरें सामने आई हैं।
===============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights