हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल


जौनपुर। Jaunpur के जफराबाद थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। करमही गांव के पास देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव निवासी बृजेश मौर्य (28 वर्ष) शुक्रवार देर रात अपनी बाइक से गांव के ही 22 वर्षीय लकी सेठ को बैठाकर सेवईनाला बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे जफराबाद-सेवईनाला मार्ग पर करमही गांव के पास पहुंचे, बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे में पीछे बैठे लकी सेठ के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे बृजेश मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights