विवाहिता की फांसी पर लटकी मिली लाश, गांव में मचा हड़कंप


जौनपुर। Jaunpur के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालुद्दीनपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी मोहम्मद सादाब की 22 वर्षीय पत्नी रोजी बानो का शव शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना के लगभग एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतका के मायके वाले दूसरे प्रदेश में रहते हैं। विवाहिता की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights