फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा: थार से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत


📍 फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)।
जनपद के आवास विकास कॉलोनी में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां करीब 70 वर्षीय महिला की उनके ही पोते द्वारा अनजाने में गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पोता घर में Mahindra Thar गाड़ी पार्क कर रहा था। इसी दौरान अचानक गाड़ी बैक गियर में चली गई और गेट बंद कर रही बुजुर्ग महिला दीवार के बीच फंस गईं।
हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान महिला लगातार चीखती रहीं, लेकिन स्थिति इतनी तेजी से बिगड़ी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका।
इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। परिजन और स्थानीय लोग इस हादसे से गहरे सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights