सुबह की बड़ी खबरें | 07 अप्रैल 2026

📰
🔶 लखनऊ: महिला डॉक्टर की संविदा समाप्त
CMS से अभद्रता सहित गंभीर आरोपों के बाद कार्रवाई। जांच कमेटी की संस्तुति पर जिला स्वास्थ्य समिति ने लगाई मुहर। मामला रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय का।
🔶 लखनऊ: दिव्यांग छात्रों का प्रदर्शन
शकुंतला यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मोहान रोड चौकी पर किया हंगामा। फर्जी दिव्यांग बनकर वीडियो बनाने का आरोप, कार्रवाई की मांग।
🔶 बाराबंकी: मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दौरा
हैदरगढ़ तहसील में आज कार्यक्रम, शाम 4 बजे करेंगे शिरकत। कार्यकर्ताओं में उत्साह।
🔶 रायबरेली: रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी
युवक-युवती ने ट्रेन गुजरते समय बनाया वीडियो, जान जोखिम में डालकर शूटिंग।
🔶 अमेठी: अस्पताल में निकला कोबरा
सिंहपुर ब्लॉक के निजी अस्पताल में सांप मिलने से हड़कंप, वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा।
🔶 रामपुर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
गुफरान घायल, एक हेड कांस्टेबल भी जख्मी। मौके से हथियार बरामद।
🔶 रामपुर: महिला शिक्षिका की हत्या
पति पर हत्या का आरोप, घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती। सिविल लाइंस क्षेत्र का मामला।
🔶 झांसी: ओवरलोड वाहनों से सड़क धंसी
हाईवे पर बढ़ा खतरा, NHAI ने मरम्मत की तैयारी शुरू की।
🔶 रायबरेली: GST के खिलाफ किसान का धरना
गाड़ी जब्त होने से नाराज किसान DM ऑफिस के बाहर बैठा, न्याय की गुहार।
🔶 आगरा: CM योगी आज देंगे बड़ी सौगात
5142 करोड़ की ग्रेटर आगरा योजना का शिलान्यास, आधुनिक टाउनशिप विकसित होगी।
🔶 कानपुर: पति ने पत्नी की हत्या की
नशे और पारिवारिक विवाद में वारदात, आरोपी फरार।
🔶 सीतापुर: मामूली विवाद में खूनी संघर्ष
दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, 4 लोग घायल।
🔶 मुजफ्फरनगर: मनचलों ने तुड़वाया रिश्ता
फेक मैसेज भेजकर शादी रुकवाई, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights