अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा


1 अप्रैल से लागू, मई में होगा भुगतान; सरकार पर 217 करोड़ से अधिक का अतिरिक्त भार
उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा बड़ा फैसला लेते हुए शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
सरकार के निर्णय के अनुसार, अब शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू माना जाएगा और इसका भुगतान मई महीने में किया जाएगा।
प्रदेश में इस समय करीब 1,42,929 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। इनमें से 1,29,332 शिक्षामित्रों के मानदेय में केंद्र सरकार के अंश को बढ़ाया गया है, जबकि करीब 30 हजार शिक्षामित्रों का अतिरिक्त व्यय भार राज्य सरकार वहन करेगी।
वहीं, अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 13,769 विद्यालयों में अधिकतम 24,716 अनुदेशक कार्यरत हैं, जिन्हें इस फैसले का लाभ मिलेगा।
सरकार के इस निर्णय से राज्य पर 217 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights