यूपी: नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक, कई गाड़ियों में तोड़फोड़


नोएडा। निजी कंपनियों के कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारियों ने उग्र रूप धारण कर लिया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों सहित अन्य निजी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। अचानक हालात बिगड़ने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि कर्मचारी पिछले कई दिनों से वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कर्मचारियों का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights