बिहार में बड़ा सियासी बदलाव: 20 साल बाद बदल सकता है मुख्यमंत्री चेहरा

👉
बिहार की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। खबर है कि नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस्तीफे से पहले सुबह 11 बजे वे अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक लेंगे, जिसमें कुछ अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
👉 इसके बाद दोपहर में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसी बैठक में बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो सकता है।
👉 अगर यह घटनाक्रम होता है, तो करीब 20 साल बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा, जो राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव माना जाएगा।
👉 फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर नजर बनी हुई है और दिनभर में स्थिति साफ होने की उम्मीद है।
👉इस लाइव घटनाक्रम से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights