17 गांवों से निकली भव्य रैली, चंदवक में धूमधाम से मनी बाबा साहब अंबेडकर की 135वीं जयंती
चंदवक (जौनपुर):
बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चंदवक थाना क्षेत्र में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। गाजीपुर रोड स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
इस दौरान 17 गांवों से आई विशाल रैली ने पूरे क्षेत्र का माहौल जय भीम और भारत माता की जय के नारों से गूंजा दिया। रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जो नीले झंडे और गुलाल के साथ बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहे थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश राम जमुनीबारी ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को एकता और समानता का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कुमार (मास्टर) ने की। इस अवसर पर जीतबहादुर राम, सुरेश, जिला पंचायत सदस्य श्रवण यादव, विजय प्रताप, आसिफ अहमद, संतोष मास्टर, भागेलु राम, सुभाष राम, रामलखन सोनकर और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना 