जौनपुर से शिक्षा जगत की बड़ी खबर आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

जौनपुर: सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुक्खीपुर (बोदकरपुर) का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल और अभिभावकों में खुशी की लहर है।
विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में अपनी सफलता का परचम लहराया। आदर्श यादव ने 96.6% अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि ओम चौरसिया (94.2%) और मौर्या मयंक जंगबहादुर (93.4%) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पी. के. सिंह एवं संस्थापिका डॉ. शीला सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके गुरुजनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रधानाचार्या प्रीति शिखा सिंह ने भी छात्रों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
👉 प्रमुख सफल छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं:
आदर्श यादव – 96.6%
ओम चौरसिया – 94.2%
मौर्या मयंक जंगबहादुर – 93.4%
देवांश गुप्ता – 93.2%
अधिराज गुप्ता – 92.4%
प्राची मौर्या – 91.8%
श्रेयांश मौर्या – 90.4%
दिव्यांश सिंह – 90.4%
श्रेया मौर्या – 90.2%
मयंक सोनी – 89.4%
राजश्री साहू – 88.6%
अर्णिमा चौरसिया – 88.2%
गरिमा मौर्या – 87.2%
देवेश राज – 87.0%
अनमोल सोनकर – 86.8%
गौरव कश्यप – 86.2%
अनुष्का चौधरी – 84.2%
रीतिका सिंह – 83.6%
👉 Kfdnews.com | जौनपुर शिक्षा रिपोर्ट