प्रयागराज से दर्दनाक खबर ट्रेन से कटकर पांच युवकों की मौत, एक के बाद चार और ने गंवाई जान


प्रयागराज: Prayagraj में बुधवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। करछना क्षेत्र के पचदेवरा इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से पांच युवकों की मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक युवक अचानक ट्रेन के सामने कूद गया। उसे बचाने के प्रयास में उसके साथ मौजूद चार अन्य युवक भी ट्रैक पर उतर गए, लेकिन तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतकों में चार युवक Bihar के निवासी थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
👉 Kfdnews.com | प्रयागराज रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights