गांव की सभा में MLA पल्लवी पटेल ने SP को लगाई फटकार, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम


📍रायबरेली, उत्तर प्रदेश।
अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुले मंच से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को फटकार लगाती नजर आ रही हैं।
गांव में आयोजित एक जनसभा के दौरान विधायक ने फोन पर SP से बात करते हुए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा—
“यू केन नॉट से थैंक्यू लाइक दैट SP साहब, मैं आपसे बात कर रही हूं और आपने Thank You कहकर फोन काट दिया!”
इस पर SP रवि कुमार ने जवाब दिया— “आप चिल्ला रही हैं।”
विधायक पल्लवी पटेल ने इसके बाद काम में देरी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा—
“एक महीने में आपने क्या किया? वक्त चाहिए तो बताइए।”
SP ने जवाब दिया— “जल्दी कर देंगे।”
इस पर MLA ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा—
“जल्दी कितना? एक महीना तो हो चुका है, आप समय-सीमा बताइए।”
अंत में SP ने 15 दिन का समय मांगा, जिस पर विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा—
“याद रखिएगा SP साहब, 15 दिन बाद मैं आपके ऑफिस पहुंच जाऊंगी।”
👉 यह घटना प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद को लेकर चर्चा का विषय बन गई है।
📌 Kfdnews.com के लिए रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights