जौनपुर पुलिस कार्यालय में साप्ताहिक निरीक्षण, SSP ने दिए सख्त निर्देश


जौनपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक @ipskunwaranupam द्वारा शुक्रवार, 16 अप्रैल 2026 को पुलिस कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीसीआरबी, वीआईपी सेल, अंगुष्ठ छाप शाखा, संगठित अपराध सेल, सत्यापन प्रकोष्ठ, मॉनिटरिंग सेल एवं एफटीए सेल की कार्यप्रणाली का गहन मूल्यांकन किया गया। SSP ने अभिलेखों की बारीकी से जांच करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें तथा कार्य में पारदर्शिता व गुणवत्ता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
👉 SSP ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग के लिए सभी इकाइयों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights